फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   state goverment ready to give 24 hrs electicity supply

प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार तैयार : सैनी

Sat, 06 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
state goverment ready to give 24 hrs electicity supply
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हरियाणा
विज्ञापन
सरकार प्रदेश के हर घर को 24 घंटे बिजली देगी। इसके लिए सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीणों को भी चाहिए कि वे सौर ऊर्जा के माध्यम से अधिक से अधिक बिजली का उत्पादन करें।

इससे जरूरत की बिजली कम लागत पर मिल सकेगी। सांसद सैनी शुक्रवार को पिहोवा के किसान भवन में खुला दरबार आयोजित करके ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग कुरुक्षेत्र-हरिद्वार रेलवे लाइन को पूरा कराने के लिए इस बजट सेशन में उठाया जाएगा। आने वाले समय में इस मांग को पूरा भी कराया जाएगा।

सैनी ने कहा कि देश में राज्यसभा की कोई भी आवश्यकता नहीं है। देशहित को देखते हुए राज्यसभा को समाप्त किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में लोगों द्वारा अपने प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा में भेजे जाते है। लोकसभा मे पूर्ण बहुमत होने के बावजूद सरकार सही तरीके काम नहीं कर पाती।

लापरवाह अधिकारी बर्दाश्त नहीं
खुले दरबार में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के समक्ष मांग रखी कि अधिकारियों द्वारा उनके सार्वजनिक कामों में भी अनदेखी की जा रही है। अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। इस पर सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनदेखी करने वाले अधिकारियों को मौसम के अनुसार कपड़े बदलने होंगे अर्थात सरकार के अनुसार स्वयं में सुधार लाना होगा।

ग्रामीणों ने सफाई और तारें हटवाने की मांग
 इस खुले दरबार में करीब 255 शिकायतें आई, जिनका सांसद ने समाधान किया। कुछ शिकायतों को मुख्यमंत्री के सहयोग से पूरा करने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि जिन लोगों के अभी कच्चे मकान हैं, उनको इंदिरा आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे।

नैसी गांव के ग्रामीणों ने 100-100 गज के प्लाटों से हाई वोल्टेज की तारें हटवाने बारे, गांव में सफाई कर्मचारी लगवाने  बारे, मनरेगा योजना के तहत श्याम सिंह, गुरदयाल सिंह व अन्य को दिहाड़ी न मिलने के बारे में शिकायत दर्ज कराई। संधौली गांव के ग्रामीणों ने  जौहड़ की चारदिवारी, श्मशान घाट में शैड लगवाने बारे, पंजाबी धर्मशाला, टिकरी गांववासियों ने गांव में शौचालय निर्माण, पानी की निकासी, श्मशान घाट की चारदिवारी, सारसा गांव के निवासियों ने कुम्हार धर्मशाला, डा. भीमराव अम्बेडकर सभा ने अम्बेडकर भवन की चारदिवारी बनाए जाने की मांग रखी।


इसके साथ-साथ गांव छज्जुपुर निवासी प्रकाश कौर ने ट्रांसफार्मर बदलने बारे, थाना  गांव की महिला ललिता व परमजीत ने पक्का मकान बनवाने की मांग रखी।     

एक महीने में समस्या दूर करने का आदेश
 खुले दरबार में टयूकर गांव से आए ग्रामीणों ने पानी की सही निकासी किए जाने बारे लिखित शिकायत सांसद को अवगत करवाया। सांसद ने शिकायत सुनने के बाद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक महीने के अंदर-अंदर सभी समस्याओं के निदान के लिए लिखित रूप में कार्रवाई उनके कार्यालय में देनी होगी। यदि संबंधित अधिकारी ऐसा नहीं करता, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed