फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State aims to be anemia-free by 2030

Kurukshetra News: राज्य को 2030 तक एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
State aims to be anemia-free by 2030
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य को 2030 तक एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक तीसरे माह बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित सात कैटेगरी में हिमोग्लोबिन चेक किया जाता है।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत सात कार्य दिवस तक एनीमिया एलिमिनेशन सप्ताह मनाया जाना था, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मार्च माह के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत जांच में एनीमिया पाए जाने पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आयु के हिसाब से गोली या सिरप का सेवन करना होता है। पांच वर्ष तक के बच्चों को सिरप, छह से नौ वर्ष तक के बच्चों को गुलाबी गोली, 10 से 19 वर्ष तक को नीली गोली तथा गर्भवती-स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाल गोली खिलाई जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपना हिमोग्लोबिन चेक करवाने और एनीमिया होने पर आयरन की गोलियां खाकर एनीमिया से मुक्ति पाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed