{"_id":"6a00f41ab0bfcdd604041f0d","slug":"star-cricket-club-became-champions-thrashing-spartan-by-10-wickets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154658-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में निगला जहरीला पदार्थ, मौत
कुरुक्षेत्र/करनाल/निगदू। नीलोखड़ी के गुरु ब्रह्मानंद पाॅलिटेक्निक काॅलेज में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे निगदू थाना के पतनपुरी गांव निवासी छात्र तनुज पाल (20) ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। छात्र पिछले पांच साल से शुगर की बीमारी से परेशान था। कई जगह इलाज भी करवाया लेकिन दिन प्रतिदिन शारीरिक कमजोरी आने से छात्र परेशान हो गया। शनिवार दोपहर को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और इसकी जानकारी अपनी माता को दे दी। इसके बाद वे उसे कुरुक्षेत्र के अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दाैरान शनिवार रात को उसने दम तोड़ दिया। निगदू थाना पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।निगदू थाना के पुलिस जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पतनपुरी निवासी तनुज पाल नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर आया और पशुओं के तबेले में चला गया। वहां से दो घंटे बाद लाैटा और पानी पिया। इसके कुछ देर बाद उसे उल्टियां लगनी शुरू हो गई। उसने अपनी माता को जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दे दी थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निगदू के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान शनिवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद निगदू थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया। परिजनों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।