फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Krishna Janmashtami festival gives the message of unity and brotherhood along with rituals: Nayab Saini

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व देता है संस्कारों के साथ एकजुटता व भाईचारे का संदेश : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami festival gives the message of unity and brotherhood along with rituals: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमारी संस्कृति और हमारे संस्कारों के साथ जुड़ा है। जो हमें एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है जिन्हें हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
विज्ञापन

वे शनिवार को गुर्जर धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पहुंचने पर गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ऋषिपाल कसाना, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर सहित समाज के भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन में पहुंच कर उन्हें बेहद खुशी का अहसास हो रहा है। जन्माष्टमी का यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म का उत्सव तो है ही, साथ ही यह हमें गीता के अमर संदेश की भी याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। यह वही धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का वह ज्ञान, जो कर्म का महत्व, धर्म की रक्षा और सत्य की विजय का संदेश देता है, आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज, जब हम नए हरियाणा के निर्माण की बात करते हैं, तो यह गीता का संदेश ही है, जो हमें प्रेरित करता है। हम सबको मिलकर अपने राज्य के विकास के लिए काम करना है, अपने कर्तव्यों का पालन करना है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें समरसता का भी संदेश मिलता है। उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ हमारी संस्कृति का भी संरक्षण हो। इसके लिए कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण महोत्सव व अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जैसे आयोजन किए जाते हैं। गीता के पावन संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाने के लिए विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि भगवान श्रीकृष्ण जी के आदर्शों पर चलें। उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्म, न्याय और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान मिले और कोई भी पीछे न रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के लिए जिस रास्ते की मांग की गई है, उसके लिए वे स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री से मिलेंगे और समाज को यह सुविधा दिलवाएंगे। उन्होंने धर्मशाला की ओर से किए जा रहे जनसेवा के कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गुर्जर ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, पूर्व प्रधान गुर्जर धर्मशाला ओमप्रकाश राठी, वरिष्ठ उप-प्रधान रामस्वरूप गांगल, उप-प्रधान जगदीश चंद्र, महासचिव ब्रह्मपाल, कोषाध्यक्ष हरिसिंह, राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कैथल राजपाल तंवर व मनीष कठवाड़ सहित समाज के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed