फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sri Hanuman Chalisa will be recited collectively on 30th at Sri Jayaram Vidyapeeth

Kurukshetra News: श्री जयराम विद्यापीठ में 30 को होगा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sri Hanuman Chalisa will be recited collectively on 30th at Sri Jayaram Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्य की बैठक लेते परमाध्यक्ष ब
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में 1989 से ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो लगातार जारी है। इस वर्ष भी बड़े उत्साह से गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में श्री जयराम गीता जयंती आयोजन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्यापीठ में हुई, जिसमें ब्रह्मचारी ने चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव का पूरे उमंग एवं आस्था के साथ आयोजन किया जाएगा। गीता जयंती के कार्यक्रमों को भी नए स्वरूप के साथ आमजन को जोड़कर किया जाएगा।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार अलग अलग कार्यक्रम कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, कुलवंत सैनी, पवन गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला व एसएन गुप्ता को शामिल किया गया है। ब्रह्मचारी ने बताया कि 30 नवंबर को विद्यापीठ में हर वर्ष की भांति भूमि पूजन तथा परंपरागत खूंटा गाड़ने का कार्यक्रम होगा। साथ ही श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिसंबर को गीता जयंती के निर्विघन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान कर ध्वजारोहण होगा। दो दिसम्बर को विद्यापीठ में गीता जयंती के कार्यक्रमों के साथ ही गुरु परपंरा के अनुसार मंदिरों की वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं विधिवत पूजन होगा। उन्होंने बताया पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप एवं नए अंदाज से आयोजित होंगी।
इन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के करीब चार हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष पांच दिसबंर से 11 दिसंबर तक संगीतमयी श्री मदभागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथाव्यास वृंदावन मथुरा से विख्यात कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर होंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व कथास्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

ब्रह्मचारी ने बताया कि 10 दिसबंर को हरवर्ष की भांति विशाल हास्य कवि सम्मेलन होगा। 11 दिसबंर को गीता जयंती उत्सव समापन पर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। गीता जयंती के अवसर पर ही 121 ब्रह्मचारियों की ओर से नियमित गीता पाठ तथा गीता यज्ञ होगा। बैठक में श्रवण गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, टेक, केके कौशिक, डाॅ. नरेंद्र पाल, खरैती लाल, सुशील, पवन, यशपाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed