फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports: South Zone won the overall trophy with the best performance

स्पोर्ट्स : दक्षिण क्षेत्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sports: South Zone won the overall trophy with the best performance
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते अति​थि। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय तीरंदाजी खेलकूद समारोह में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण क्षेत्र ने ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। अंडर-14 लड़का वर्ग में तमिलनाडु के संजीव श्री ने 545 अंकों के साथ प्रथम और आकाश ने 509 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़की वर्ग में तमिलनाडु की निशीथा ने 292 अंकों से पहला और श्री ने 235 अंकों से दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 लड़का वर्ग में राजस्थान के दिशांत चौधरी ने 681 अंकों के साथ प्रथम और विशाल ने 518 अंकों से दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़का वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिषेक ने 529 अंकों से प्रथम और हरियाणा के मयंक सैनी ने 506 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़की वर्ग में तमिलनाडु की प्रवीना ने 608 अंकों के साथ पहला और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ख्याति यादव ने 575 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रांत खेल प्रमुख किशोर चौहान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय अखिल भारतीय तीरंदाजी खेलकूद समारोह का समापन हुआ। प्राचार्य नारायण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेलकूद समारोह की संयोजक बिंदु शर्मा ने बताया कि देशभर के 10 क्षेत्रों से लगभग 300 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संरक्षक सुरेंद्र अत्री ने कहा कि विद्या भारती विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों पर भी समान बल देती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि एकाग्रता से कठिन से कठिन कार्य भी संभव हो जाता है। मुख्य अतिथि संपूर्ण सिंह ने कहा कि हरियाणा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना गौरव की बात है।


समारोह की अध्यक्षता हिंदू शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है, परंतु खिलाड़ी को निरंतर अभ्यास और एकाग्रता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक पवन गुप्ता, उत्तर क्षेत्र खेल अधिकारी मलखान सिंह, सुभाष बंसल, सतपाल शर्मा और किरण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते अतिथि। स्वयं

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते अतिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed