फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sports

24वीं नेशनल डीफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए जारी किया राष्ट्रीय चयन ट्रायल शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
sports
ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डीफ ने मार्च माह में होने वाली 24वीं नेशनल डीफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी किया है। बैडमिंटन व गोल्फ सहित 10 प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार एथलेटिक्स पुरुष व महिला वर्ग का ट्रायल 27 व 28 फरवरी को जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली, बैडमिंटन का ट्रायल 26 से 28 फरवरी को जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली, गोल्फ का ट्रायल चार व पांच मार्च को आर्मी गोल्फ ग्राउंड नई दिल्ली, जूडो का ट्रायल 26 व 27 फरवरी को आईजी स्टेडियम नई दिल्ली, कराटे का ट्रायल 22 फरवरी को मध्यप्रदेश, स्विमिंग का ट्रायल 26 व 27 फरवरी को डॉ. एसपीएमएसपीसी नई दिल्ली, टेबल टेनिस का ट्रायल 24 व 25 फरवरी को जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली, ताइक्वांडो का ट्रायल 26 फरवरी को साई लखनऊ, टेनिस का ट्रायल 24 व 25 फरवरी को जेएलएन स्टेडियम नई दिल्ली तथा रेसलिंग पुरुषों का ट्रायल 28 फरवरी को गुरु हनुमान अखाड़ा नई दिल्ली में होगा।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण शाखा कुरुक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वडै़च ने बताया कि योग्य खिलाड़ी इन ट्रायलों में भाग ले सकते हैं। इन ट्रायलों में आने वाले खिलाड़ियों को यातायात, खाने और ठहरने का कोई भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार रुपये की एंट्री फीस देनी होगी। साई की तरफ से आदेश जारी किए गए है कि इन ट्रायलों में कोविड नियमों की पालना करनी होगी और सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ को आरटी पीसीआर की रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। सभी खिलाड़ियों को आदेशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed