फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports: Devvrat Gupta and Priyal Pratham in Under-12

स्पोर्ट्स : अंडर-12 में देवव्रत गुप्ता और प्रियल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
Sports: Devvrat Gupta and Priyal Pratham in Under-12
शाहाबाद। श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से तीसरी शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन खालसा सरबत भवन में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल पैटर्न सरदानी तविंदर कौर, सोसायटी प्रधान स. कुलवंत सिंह, प्रबंधक समिति प्रधान रमनदीप सिंह वालिया सहित अन्य सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता तीन राउंड में आयोजित हुई। विजेताओं में अंडर-12 (लड़के) में पहला स्थान देवव्रत गुप्ता (एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा), दूसरा स्थान ध्रुव गोयल (एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा), अंडर-12 (लड़कियां) में पहला स्थान प्रियल (एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा), दूसरा स्थान मोहिनी (एसजीएनपी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल), अंडर-14 (लड़के) में पहला स्थान लक्ष्य (एसजीएनपी गर्ल्स स्कूल), दूसरा स्थान शौर्य (एसजीएनपी गर्ल्स स्कूल) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-14 (लड़कियां) में पहला स्थान मोक्षा गुप्ता (एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा), दूसरा स्थान भक्ति एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा), अंडर-17 (लड़के) में पहला स्थान रघुवीर शर्मा (सिसिल कॉन्वेंट स्कूल, अंबाला), दूसरा स्थान हरसिमरन सिंह (डिवाइन पब्लिक स्कूल), अंडर-17 (लड़कियां) में पहला स्थान मोक्षिता (आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल) और दूसरा स्थान ईशा रानी (एम.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा) ने हासिल किया।
विज्ञापन

चैस कोच सतिंदर शर्मा ने बताया कि यह शाहाबाद क्षेत्र की स्कूल स्तर पर सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता है। स्कूल प्रधानाचार्य दीपंश कौर ने बताया कि अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17- लड़कों व लड़कियों की तीन-तीन श्रेणियां इसमें निर्धारित की गईं। अतिथियों की ओर से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र व सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर उपप्रधान गुरपाशना संधू, ऑडिटर इंदरजीत सिंह, चेस कोच सतिंदर शर्मा सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed