फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports department will prepare new seedlings of players, applications sought for opening of sports nursery

खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करेगा खेल विभाग, खेल नर्सरी खोलने के लिए मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sports department will prepare new seedlings of players, applications sought for opening of sports nursery
खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने के लिए खेल विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके साथ-साथ कोचिंग के लिए खिलाड़ियों को अपने राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि खिलाड़ी अपने गृह जिले में ही कोचिंग मिलेगी। इसके लिए खेल विभाग ने हर जिले में खेल नर्सरियां खोलने की योजना बनाई है। इन खेल नर्सरियों को खोलने के लिए विभाग ने सभी कोचों से आवेदन मांगे है। जिले से 10 खेल कोच ने अपने खेल से संबंधित 15 खेल नर्सरियां खोलने के लिए आवेदन किया गया है। इसमें अकेले वॉलीबॉल के लिए ही तीन खेल नर्सरियां खोलने की मांग है। इसके अलावा साइकिलिंग के लिए एक, बॉक्सिंग के लिए एक, जूडो के लिए एक, जिम्नास्टिक के लिए एक, हॉकी के लिए एक, स्केटिंग के लिए एक, तलवारबाजी के लिए एक, कुश्ती के लिए दो, एथलीट के लिए दो तथा हैंडबॉल के लिए एक खेल नर्सरी खोलने के इन खेल संबंधित कोच ने आवेदन किया। जिला खेल अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने तथा नए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए खेल विभाग ने खेल नर्सरियां खोलने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत राजीव गांधी स्टेडियम सहित खेल विभाग के स्टेडियम में नर्सरी खोली जाएगी। इन नर्सरियों के लिए विभाग ने 15 सितंबर को पत्र जारी करके सभी कोच से आवेदन मांगे थे। कुरुक्षेत्र से विभिन्न खेल कोच की तरफ 15 खेल नर्सरी की मांग की गई थी। इन खेल नर्सरी के अलावा वॉलीबॉल व साइकिलिंग के लिए एकेडमी खोलने का प्रस्ताव भेजा था, मगर इसके बाद विभाग ने कुछ दिन पहले सभी खेल जिला अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग करके दोबारा आवेदन मांगे है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग ने खेल नर्सरी को लेकर नई रणनीति भी बनाई है। इसके अनुसार अब सब कोच को खेल नर्सरी खोलनी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कोच भी एकेडमी खोलने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को कोचिंग के साथ-साथ उनकी आयु वर्ग के अनुसार डाइट के लिए खाते में पैसे भी डाले जाएंगे। खेल विभाग ने सभी कोच से आवेदन मांगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed