फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports: A golden opportunity for sports talents at the SAI Centre in Kurukshetra; selection trials to be held from February 11 to 13.

स्पोर्ट्स : साई सेंटर कुरुक्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा मौका, 11 से 13 फरवरी तक चयन ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sports: A golden opportunity for sports talents at the SAI Centre in Kurukshetra; selection trials to be held from February 11 to 13.
कुरुक्षेत्र। सहायक निदेशक बाबू राम रावल।
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र शाखा में उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। साई सेंटर कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


शाखा के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने बताया कि साई की ओर से कुरुक्षेत्र साई सेंटर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 11 से 13 फरवरी तक चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। हॉकी खेल के लिए आवासीय व गैर-आवासीय दोनों योजनाओं में ट्रायल होंगे। हॉकी के लिए पात्र खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद का होना अनिवार्य है। वहीं वॉलीबॉल खेल के लिए केवल आवासीय योजना के अंतर्गत ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए और न्यूनतम लंबाई 190 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा साइकिलिंग खेल के लिए आवासीय योजना के अंतर्गत ट्रायल होंगे जिसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद का होना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी खिलाड़ी 11 फरवरी को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और योग्य व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। यह ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए अपने खेल भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed