फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sport, bollyball, match, team

एचपीयू शिमला ने एसआरएम चैन्नई को 3-0 से और केयू ने पीयू को 3-1 से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
sport, bollyball, match, team
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता के चौथे दिन वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एचपीयू शिमला, एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के मुकाबले हुए। इस दौरान एचपीयू शिमला की टीम ने एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई को 3-0 से मात देते हुए तीसरे व चौथे स्थान के लिए अपनी जगह सुरक्षित बनाई, तो वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर जीत हासिल की। केयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने बताया कि तीसरे व चौथे स्थान के लिए एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच शुक्रवार सुबह 11 बजे मुकाबला होगा, जबकि शाम चार बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एचपीयू शिमला के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चारों टीमों में कड़े मुकाबले होंगे और चारों टीमें अपनी-अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे अर्जुन अवार्डी वॉलीबॉल अमीर सिंह ने शिरकत की, जबकि दूसरे सेमी फाइनल मैच में बतौर मुख्यातिथि के रूप में जिला वुशु के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने शिरकत की। मालूम हो कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में सोमवार को 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता आगाज हुआ था, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय की 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इस अवसर पर राज सिंह मेंबर्स जूरी ऑफ अपील, संजय कौशिक, विनीत, महेंद्र सहारन, डॉ. महाबीर, अमित, बलकार सिंह, राजेश कुमार वॉलीबॉल कोच, राजेश राजौंद बॉक्सिंग कोच, रमेश चंद रेसलिंग कोच, मस्तान सिंह वाटर स्पोर्ट्स सहारनर्स कोच व खेल विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed