फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special train will run from the state to Ayodhya on February 8 and 9: Chief Minister

प्रदेश से अयोध्या के लिए आठ व नौ फरवरी को चलेंगी विशेष ट्रेन : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Special train will run from the state to Ayodhya on February 8 and 9: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों के मन की मुराद पूरी होगी। इस समय का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। अयोध्या जाने के लिए प्रदेश से आठ व नौ फरवरी को विशेष ट्रेन चलेगी, जिससे वहां जाने वाले लोगों को सुविधा मिल पाएगी। वे स्वयं भी अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों संग मिशन-2024 पर मंथन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इस कड़ी के तहत आठ और नौ फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है। इस दिन अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलेगी। ट्रेन के माध्यम से प्रदेश के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले प्रदेश में 22 जनवरी को हर गांव और शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां लोगों ने की हुई है। उन्होंने अयोध्या में मंदिर बनने व श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके प्रयासों से ही इतने बड़े स्तर पर लोगों की मुराद पूरी हो रही है।
विज्ञापन




कांग्रेसियों को राजनीति का अर्थ ही पता नहीं : मनोहर लाल
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को विपक्ष द्वारा भाजपा की राजनीति करार देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति के अर्थ का ही पता नहीं है। जिस दिन वे लोग यह सीख जाएंगे, तब ऐसा नहीं कहेंगे। श्रीराम के आने की हर किसी को खुशी है और पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वे आठ या नौ फरवरी को श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार पालकी पर नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण क

सिटी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार पालकी पर नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed