फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special session called to discuss emergency, brainstorming done

Kurukshetra News: आपातकाल पर चर्चा के लिए बुलाया विशेष सत्र, किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Special session called to discuss emergency, brainstorming done
कुरुक्षेत्र। माॅक संसद की कार्रवाई के दौरान अपना पक्ष रखते युवा सांसद। संवाद
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मॉक संसद का आयोजन किया गया, जिसमें आपातकाल पर चर्चा के लिए एक विशेष स्तर बुलाया गया। सता पक्ष व विपक्ष के सांसदों ने बहस की और इसके साथ विपक्ष ने पूरा हंगामा काटा। कुछ समय बाद विपक्ष ने कुछ समय के लिए वॉकआउट किया व दोनों तरफ से एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए पर्चे फेंके।
विज्ञापन

मॉक संसद का शुभारंभ करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि इस अमिट काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर युवाओं के बीच जागरूकता का दीप जलाया गया। चर्चा, संवाद और विचारों के इस संगम में आपातकाल के प्रभाव और संविधान की गरिमा को समझाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी केवल इतिहास न पढ़ें, बल्कि उससे सीखें। उन्होंने कहा कि आयोजन अतीत को जानने का माध्यम ही नहीं, बल्कि भविष्य को संवारने का संकल्प भी है। संविधान की शपथ और लोकतंत्र की लौ, आज युवाओं की आंखों में जलती दिखाई दे रही है उन्होंने युवा सांसदों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इससे आप संसद की कार्रवाई को समझोगे व कार्रवाई के दौरान संसद की गरिमा न भूलें।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा ने आपातकाल के दौरान अपने संघर्ष को बताते हुए बताया कि वह उस समय आप की उम्र में ही थे और छात्र राजनीति में सक्रिय थे, उन्होंने बताया कि इस दौरान वह आपातकाल का डटकर सामना कर रहे थे और पुलिस की लाठियां का डटकर मुकाबला किया व कई बार उन्हें जेल में डाला गया। मॉक संसद में युवा भाजपा नेता राहुल राणा, नगर परिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा सहित प्रदेश के 13 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, पानीपत, जींद, पंचकूला, सिरसा सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका निभाई।

कुरुक्षेत्र। माॅक संसद की कार्रवाई के दौरान अपना पक्ष रखते युवा सांसद। संवाद

कुरुक्षेत्र। माॅक संसद की कार्रवाई के दौरान अपना पक्ष रखते युवा सांसद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed