{"_id":"582221d64f1c1b6729b38c80","slug":"special-police-officers-arrived-at-the-367-applicant-recruitment-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती में पहुंचे 367 आवेदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती में पहुंचे 367 आवेदक
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
विशेष पुलिस ऑफिसर की भर्ती के लिए करीब 367 भूतपूर्व सैनिक पुलिस लाइन में पहुंचे। इनमें 161 भूतपूर्व सैनिक, हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले पुरुष 178 तथा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाली गई महिला 28 हैं। गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक पंचकुला के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की गई। भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के साथ-साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष और महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते है। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। इसके लिए जिले में 50 पद भूतपूर्व सैनिकों व हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही के जरिये भर्ती किए जाएंगे। चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 14000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन