फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special importance of worship at the place of penance of the supreme devotee of Lord Bholenath

सावन में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त के तप स्थान पर पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Special importance of worship at the place of penance of the supreme devotee of Lord Bholenath
कुरुक्षेत्र। पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक व पूजन करते  महंत जगन्नाथ पुरी।
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में कपिल मेहता एवं परिवार के सदस्यों को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करवाया और उसके उपरांत पार्थिव शिवलिंग को मारकंडा नदी में विसर्जन करवाया।
विज्ञापन


महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रविवार ऋषि मारकण्डेय की पूजा का दिन है। इस दिन सावन में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त ऋषि मारकण्डेय के तप स्थान पर पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए यहां भक्तिभाव के साथ श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया सावन भगवान भोलेनाथ का प्रिय है और इस सावन काल में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है। पूजा उपासना अर्चना एवं उपवास का कई गुणा फल मिलता है। इसी कारण भगवान भोलेनाथ को सावन अधिक प्रिय है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीप दास, कमलेश, कांता रानी, रविंद्र सैनी, बिल्लू पुजारी, ऊषा, नाजर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed