फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   special cut outs for hoisting Bharat Mata ki Jai and Tricolor

-साई ने भारत माता की जय व तिरंगे फहराने के विशेष कट आउट कराए तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
special cut outs for hoisting Bharat Mata ki Jai and Tricolor
खेलों के महासमर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए चीयर 4 इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच 24 जुलाई भारतीय समयनुसार सुबह साढ़े 6 बजे तथा महिला हॉकी टीम का मैच शाम सवा 5 बजे खेला जाएगा। चीयर 4 इंडिया अभियान के तहत कुरुक्षेत्र साई शाखा में भारतीय खिलाडिय़ों को टोक्यों ओलंपिक खेलों में चीयर्स करने के लिए विशेष कट आउट तैयार गए है। इस कट आउट में भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ-साथ हरियाणा राज्य खेल विभाग के प्रशिक्षकों और खिलाडिय़ों ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ टोक्यो में भारत की आन-बान-शान तिरंगे को फहराते हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी है। साई प्रभारी एवं हॉकी के सीनियर कोच गुरविंद्र सिंह ने भारतीय हॉकी टीम के सदस्य सुरेंद्र पालड और भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल, नवनीत कौर और नवजोत कौर को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच हो रहे ओलंपिक में उल्लास, उमंग के बीच खेलों के इस महासमर में भारतीय दल सफलता का नया इतिहास रच सकता है। हरियाणा प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि इस प्रदेश के 30 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए खेलकर निश्चित ही नया इतिहास रचेंगे। इस भारतीय दल में इस बार 128 खिलाड़ी, जिनमें 69 पुरुष और 55 महिलाएं है, पहली बार दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद भारतीय दल से है। ओलंपिक में अब तक भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन लंदन ओलंपिक-2012 में देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 में सभी को आस है कि भारतीय खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर वापिस लौटे। सीएम मनोहर लाल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ-साथ साई के महानिदेशक संदीप प्रधान, क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने भी शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed