{"_id":"6670ce69c108ecb42306acb6","slug":"special-camps-organized-to-correct-ppp-errors-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119669-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीपीपी की त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए लगाए विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीपीपी की त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए लगाए विशेष शिविर
Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब परिवार पहचान पत्र के डाटा को नजदीकी विशेष शिविर के माध्यम से अपडेट कराया जा सकता है, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर से लेकर गांवों तक विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों पर पहुंच रहे लोगों की समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जा रहा है। इसके चलते दिनभर इन शिविरों पर लोग पहुंच रहे हैं।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि इन विशेष शिविरों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित अगर किसी की आय में बदलाव करना है तो उससे संबंधित दस्तावेज दिखाना होगा, शादी के बाद अपनी बेटी का नाम परिवार पहचान पत्र से कटवाना है तो उसे विवाह पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर नाम कटवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना होगा, अगर नए बच्चे का नाम जोड़ना है तो उसे जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
उन्होंने कहा कि यह शिविर 22 जून तक खंड स्तर पर व नगर पालिका क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय तथा प्रत्येक ब्लॉक के करीब 10 गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं।