{"_id":"5f737f568ebc3e91b537d183","slug":"sp-inaugurates-amar-ujala-group-s-ujala-cygnus-hospital-clinic-kurukshetra-news-knl458052163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेवा के साथ-साथ पुलिस के जवानों की हैल्थ फिट रहना बेहद जरूरी: राजेश दुग्गल -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेवा के साथ-साथ पुलिस के जवानों की हैल्थ फिट रहना बेहद जरूरी: राजेश दुग्गल -
विज्ञापन
उजाला सिग्नस अस्पताल की डिस्पेंशरी में बीपी की जांच करवाते एसपी राजेश दुग्गल।
- फोटो : Kurukshetra
विश्व हृदय दिवस पर अमर उजाला समूह के उजाला सिग्नस अस्पताल और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के प्रयासों से पुलिस लाइन में 1600 मुलाजिमों को क्लीनिक की सौगात दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र स्थित उजाला सिग्नस क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान उजाला सिग्नस से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि उजाला सिग्नस ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने ही घर में उपचार कराने का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस में 1600 मुलाजिम हैं, यह पुलिस कर्मचारी अपना चेकअप करवाने के लिए समय की कमी के कारण अस्पतालों में नहीं जा पाते। इसलिए उनकी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाती और वह किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, जिससे पुलिस की कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने 24 सितंबर को ही कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला है और अपने जवानों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने उजाला सिग्नस के यूनिट हेड डॉ. जफ़र द्वारा मुलाकात करने पर पुलिस लाइन में क्लीनिक और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की अपील की थी, ताकि सभी पुलिस कर्मियों को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जब हमारे योद्धा तंदुरुस्त होंगे तभी आम जनता की सेवा कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि उजाला सिग्नस के हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन सप्ताह में तीन दिन क्लीनिक पर अपनी सेवाएं देंगे, यही नहीं उजाला सिग्नस की ओर से एक एंबुलेंस डोनेट की गई है, जो 24 घंटे पुलिस के लिए उपलब्ध रहेंगी। इससे पुलिस प्रशासन को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के तीन फार्मासिस्ट भी उक्त क्लीनिक पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र पुलिस के करीब 1600 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराने का फैसला लिया है और समय-समय पर सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इस मौके पर डॉ. जफर, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. प्रतीक अहलावत, डीएसपी ममता सौदा, डीएसपी रविंद्र तोमर, डीएसपी राजकुमार वालिया, निरीक्षक जसपाल सिंह, जिले सिंह, रमेश कुमार, उप निरीक्षक मांगेराम, नरेश कुमार, जगदीश प्रबंधक अफसर पुलिस लाइन और उपनिरीक्षक नरेश सागवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उजाला सिग्नस में एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध : डॉ. संजीव
उजाला सिग्नस के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष 17.3 मिलियन लोग कार्डियो वैस्कुलर डिजीज के शिकार होकर दुनिया से कूच कर जाते हैं और पीछे रह जाते हैं बिलखते परिजन। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ी उम्र में होने वाला दिल का रोग 30 से 40 साल के युवाओं को भी अपने गिरफ्त में लेता जा रहा है। देश में होने वाले हृदयाघात के मामलों में अब आधे मामले 45 वर्ष से कम आयु में होने लगे हैं और इनमें से भी 25 फीसदी हृदयाघात के मामले 30 से 40 साल के युवाओं में सामने आने लगे हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी को हृदय संबंधित कोई दिक्कत आए तो वह तत्काल प्रभाव से उजाला सिग्नस में बेहतर उपचार करा सकते हैं। उजाला सिग्नस सरकार एवं आयुष्मान योजना के पैनल पर है। इसके अलावा गरीब व्यक्तियों की हमेशा मदद करने में उजाला सिग्नस तैयार रहता है। यही नहीं कोई मरीज अस्पताल तक आने में असमर्थ है तो वह उजाला सिग्नस अस्पताल के टेलीकॉम नंबर 9991233767 पर फोन कर परामर्श ले सकता है। यह अस्पताल में सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है।