Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
SP Dheeraj Setia transferred to Sunaria, Dr. Anshu Singla will be the new captain of Kurukshetra
{"_id":"619d4f4ec26fcd0385261362","slug":"sp-dheeraj-setia-transferred-to-sunaria-dr-anshu-singla-will-be-the-new-captain-of-kurukshetra-kurukshetra-news-knl90558234","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी धीरज सेतिया का सुनारिया हुआ तबादला, डॉ. अंशु सिंगला होंगी कुरुक्षेत्र की नई कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी धीरज सेतिया का सुनारिया हुआ तबादला, डॉ. अंशु सिंगला होंगी कुरुक्षेत्र की नई कप्तान
कुरुक्षेत्र। एसपी डॉ. अंशु सिंगला।
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 30 दिन बाद कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक का फिर से तबादला किया गया है। आईपीएस धीरज कुमार सेतिया ने 25 अक्तूबर को ही पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। अब उनके तबादले के बाद आईपीएस डॉ. अंशु सिंगला कुरुक्षेत्र की नई कप्तान होंगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज सेतिया का तबादला कमांडेंट-3 आईआरबी, सुनारिया (रोहतक) किया गया है, जबकि डीसीपी/एनआईटी फरीदाबाद आईपीएस डॉ. अंशु सिंगला को कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बता दें कि 25 अक्तूबर को ही आईपीएस धीरज कुमार सेतिया को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के तबादले के बाद कुरुक्षेत्र की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन अचानक हरियाणा सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर करते हुए स्थानांतरण किया है। आईपीएस डॉ. अंशु सिंगला जल्द ही कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।