{"_id":"6ad7c60a6caa22912a0e7bcc","slug":"soumya-tied-the-knot-with-mahishasura-mardini-stotram-and-kali-from-calcutta-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163025-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम और काली कलकत्ते से आई से सौम्या ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम और काली कलकत्ते से आई से सौम्या ने बांधा समां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में जागरण के दौरान भजन प्रस्तुति देती गायिका सौम्या पाठक। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री दुर्गाष्टमी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध गायक सवाई भाट, रांची की भजन गायिका सौम्या पाठक और सहारनपुर के भजन गायक राकेश राणा ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। सौम्या पाठक ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम और काली कलकत्ते से आई की प्रस्तुति से समां बांधा, वहीं सवाई भाट के भजनों पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते नजर आए।
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के सान्निध्य में आयोजित जागरण में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदिरा बैनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और दिल्ली के केके शर्मा मुख्य यजमान रहे। अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी ने ज्योति पूजन किया जबकि मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने संध्या महाआरती की। मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद ने कन्या पूजन किया।
धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत श्रीदेवीकूप पर विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। मां भद्रकाली के उत्सव श्रीविग्रह को पालकी में गर्भगृह से जागरण पंडाल तक लाया गया। यहां मां की ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गईं। नवदुर्गा और भारत माता महापूजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता का पूजन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में छह खंड बनाए गए थे, जो श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन
सवाई भाट ने मैया तेरे नाम के दीवाने हो गए, छाप तिलक और रंग चढ़ गया मां दा लाल सहित कई भजन सुनाए। राकेश राणा ने भद्रकाली दे मंदिरा ते और दीवानी मैया दी जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। समापन पर आरती हुई और सेवादारों को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।