फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sought blessings after seeing Ramlala

Kurukshetra News: रामलला के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
sought blessings after seeing Ramlala
लाडवा। शहर की धार्मिक मंचीय संस्था श्री राम हनुमान रामलीला समिति के सदस्यों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और लोगों की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि समिति के पांच सदस्यों ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान कर हनुमानगढ़ी में हनुमान जी से आज्ञा लेकर भगवान राम की प्रतिमा के साक्षात दर्शन किए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने नागेश्वर महादेव मंदिर, कनक महल, राजा दशरथ महल सहित अनेक स्थलों का भ्रमण किया। समिति के मंच सचिव व राम का पात्र निभाने वाले अमित सिंघल ने बताया कि भगवान राम की जन्मभूमि दर्शन करने से और उनसे संबंधित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने से न केवल हमें हर प्रकार की मर्यादा पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

बल्कि उनके जीवन से जुड़ी हुई घटनाओं का वास्तविक एहसास भी होता है और प्रभु राम चरित्र लीला मंचन के समय भावनाओं में विकास होता है, जिससे मंचन केवल मंचन न रहकर एक वास्तविकता का एहसास कराता है। इस मौके पर राजेश वर्मा, अमित सिंघल, नरेश गर्ग, विशाल कांबोज, शैंकी कांबोज सहित अन्य सदस्य भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed