{"_id":"62e1994b177a7844e36b536f","slug":"sonipat-beat-karnal-1-0-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116023133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत ने करनाल को 1-0 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत ने करनाल को 1-0 से किया पराजित
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय मुकाबले बुधवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के तीन फुटबॉल मैदान में शुरू हुए, जिनका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 के लड़कों का मुकाबला सोनीपत और करनाल के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में सोनीपत ने करनाल को 1-0 गोल से पराजित किया।
अंडर-17 लड़कियों का मैच जींद और सोनीपत की टीमों के बीच हुआ, इस रोचक मुकाबले में जींद ने सोनीपत को 1-0 से हराया। अंडर -17 लड़कों के मुकाबलों में रेवाड़ी व फरीदाबाद और अंबाला व हिसार के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ। फरीदाबाद ने रेवाड़ी और हिसार ने अंबाला जिले की टीम को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की।
एईओ राधेश्याम ने बताया कि प्री सुब्रतो कप प्रतियोगिता के तहत अंडर 14 में लड़कों व अंडर 17 में लड़कियों व लड़कों की जिलास्तरीय टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश व प्रदेश की सरकारों ने खेलों को बढ़ावा देने की पहल की है। खेलों का बजट बहुत बढ़ा है और आयोजनों की भव्यता भी। कुछ समय पहले ही हरियाणा में खेलो इंडिया गेम्स का भव्य आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
सरकार की नीतियों के सुखद परिणाम हमारे सामने हैं, कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक खेलों तक में भारतीय खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है जो हर साल आयोजित किया जाता है। भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर, यह 1960 में शुरू हुआ था।
गुरुकुल के प्रिंसिपल सुबे प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की ओर से पूरा सहयोग व सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एईओ श्रीपाल बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। प्रतियोगिता की विजेता टीमें सुब्रतो कप अपने-अपने वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर राधे श्याम, जगदीश चंद्र, दया सिंह स्वामी, दीपक आहूजा, शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान जसबीर सिंह, राजेश कुमार, चंद्रमान शर्मा, सतीश कुमार, बलिंद्र सिंह, रमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रमोद, रवि, शीतल, राजेन्द्र सिंह, रामलाल, हरपाल आदि उपस्थित रहे।