फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son of former sarpanch of Budha missing under suspicious circumstances, feared drowned

Kurukshetra News: बूढ़ा के पूर्व सरपंच का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डूबने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Son of former sarpanch of Budha missing under suspicious circumstances, feared drowned
लाडवा। पश्चिमी यमुना नहर किनारे मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
लाडवा। बूढ़ा गांव के पूर्व सरपंच का लगभग 39 वर्षीय बेटा लापता हो गया। बुधवार देर रात वह बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद युवक से संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार देर रात लगभग नौ बजे विपिन लालर बाइक लेकर घर से निकला था। जब कुछ देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।
विज्ञापन

युवक के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसकी बाइक पश्चिमी यमुना नहर हिनौरी पुल पर पड़ी है, लेकिन युवक आसपास नहीं है। गंभीरता से परिजन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। परिजनों ने कहा कि युवक एक बेटी का पिता है। साल 2019 में युवक की शादी हुई थी, और लगभग साढ़े पांच साल की उसकी इकलौती बेटी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम ने नहर में नाव के माध्यम से सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक युवक के बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed