फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sometimes sunshine, sometimes rain, cold wind lasted throughout the day

Kurukshetra News: कभी धूप तो कभी बारिश, दिनभर चली ठंडी हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sometimes sunshine, sometimes rain, cold wind lasted throughout the day
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के बीच सोमवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। दिन भर कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश होती रही, जिसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। हालांकि धूप भी खिलती रही, लेकिन बारिश का मौसम रहने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। अब वीरवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार 10 दिन तक भीषण गर्मी से लोग बेहाल होने लगे थे। गत सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ तो दिन भर गर्मी के बाद शाम के समय जमकर बारिश हुई। इसके बाद रात को भी बूंदाबांदी रही तो मंगलवार को भी दिनभर धूप खिली रही, लेकिन देर रात को फिर बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। बुधवार सुबह होते ही फिर बारिश हुई तो दिन में भी कई बार बूंदाबांदी व हल्की बारिश चलती रही। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है। किसानों का मानना है कि बारिश के चलते उन्हें धान रोपाई के लिए खेतों तैयार करने में मदद मिलेगी। चारे आदि की फसल भी बेहतर होगी। उधर, जहां वीरवार को बारिश की उम्मीद है तो वहीं अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यही तापमान अगले दिन शुक्रवार को भी रहेगा तो वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed