फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Someone please call my Shyam with love... but the devotees danced

Kurukshetra News: कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो...पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 30 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Someone please call my Shyam with love... but the devotees danced
कुरुक्षेत्र।श्रीखाटू श्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह के धार्मिक ग्रुप-दो सांवरिया सरकार के द्वितीय स्थापना दिवस पर शुक्रवार देर शाम श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित हुआ। अजय गोयल ने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से नया बस स्टैंड के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 555वां श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित हुआ। मंदिर के पुजारी रमन शर्मा ने संरक्षक जितेंद्र बंसल, अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, बलजीत चावला, सचिन गुप्ता एडवोकेट आदि पदाधिकारियों से पूजन करवाया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक गौरव शान के लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी...., कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... इत्यादि भजनों पर श्याम प्रेमी झूम उठे। धर्मचंद गौड़, अरुण गोयल, जगदीश चंद धीमान, सतपाल गर्ग, ज्ञान चंद कंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed