फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Someone lovingly calls my Shyam, but Shyam lovers are thrilled.

Kurukshetra News: कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो पर झूम उठे श्याम प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Someone lovingly calls my Shyam, but Shyam lovers are thrilled.
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर में संकीर्तन आयोजित किया गया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक गौरव शान ने श्याम भजनों से समां बांधा और हनुमान जी के भजन सुनाए। संकीर्तन में कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे..., देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ...भजनों पर श्याम प्रेमी झूम उठे। श्याम आरती के पश्चात बाबा का प्रसाद लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी शंभु प्रसाद ने बताया कि आयोजक देवेंद्र सिंह नैन ने परिवार सहित श्याम पूजन किया। उन्होंने बताया कि श्याम मंदिर में श्री राम दरबार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 22 जनवरी तक मनाया जाएगा, जिसमें मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा, संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उपाध्यक्ष अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा, एलडी कंबोज, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed