{"_id":"613525d88ebc3e137b6429dd","slug":"some-people-are-opposing-hsgpc-under-the-guise-of-badal-daduwal-kurukshetra-news-knl822695148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल के बहकावे में आकर कुछ लोग कर रहे हैं एचएसजीपीसी का विरोध: दादूवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल के बहकावे में आकर कुछ लोग कर रहे हैं एचएसजीपीसी का विरोध: दादूवाल
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि एचएसजीपीसी सिखों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनके कार्यकाल संभालने से पहले जिन लोगों ने कमेटी के फंड में घपला किया गया था, उसकी जांच करके रिकवरी की जा रही है। कमेटी के एक सदस्य से एक लाख 72 हजार की वसूली फंड किया गया है। इसके अलावा जो व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसे नोटिस देकर रिकवरी और अन्य कार्रवाई की जाएगी। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी का पूरा डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति कमेटी से संबंधित फंड एवं अन्य जानकारियां ऑनलाइन देख एवं प्राप्त कर सकता है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनको यही तकलीफ है कि उनका अब पर्दाफाश होने वाला है। दादूवाल ने कहा कि झिवरेहड़ी के गुरुघर का सीधा संचालन अब एचएसजीपीसी ने अपने हाथ ले लिया है। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस का फैसला हरियाणा कमेटी के हक में आएगा।
इसके कारण कुछ लोग बादल के बहकावे में आकर कमेटी का विरोध कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्पष्ट किया जाता है कि कमेटी का चयन संवैधानिक तरीके से हुआ है और यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि एचएसजीएमसी धर्म के प्रचार और सिख विरासत को सहेजने के लिए लगातार धार्मिक दीवान और जागरूकता अभियान आयोजित कर रही है। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया परिवार की ओर से दादूवाल का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कमेटी सदस्य जगतार सिंह तारी, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह रामगढ़िया सहित सेवादार मौजूद रहे।