फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Soil will be sent from the pilgrimage sites of 48 kos of Dharmanagari for the construction of Shri Ram Temple.

Kurukshetra News: श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भेजी जाएगी धर्मनगरी के 48 कोस के तीर्थ स्थलों से मिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Soil will be sent from the pilgrimage sites of 48 kos of Dharmanagari for the construction of Shri Ram Temple.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के 48 कोर्स के सभी तीर्थ स्थलों, मंदिरों,सरोवरों,पवित्र नदियों, गुरुद्वारों से मिट्टी व जल इकट्ठा कर कोरियर के द्वारा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए पहुंचाया जाएगा। यह कार्य विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही श्री राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा के लिए हरियाणा से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता, प्रत्येक जिले से 200 कार्यकर्ता अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के दर्शन को पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने दी। वे रविवार को वात्सल्य वाटिका में हुई संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर को आम जनता को समर्पित किए जाने पर विशेष संत समाज के लोग भी अयोध्या पहुंचेंगे। विश्व हिंदू परिषद अपने 60 वर्ष पूरे करने के पश्चात पूरे प्रांत में षष्ठी-पूर्ति दिवस के रूप में मना रही है, जहां भी विश्व हिंदू परिषद का संगठन जिला स्तर पर, प्रखंड व खंड स्तर पर, ग्राम व ग्राम समितियां कमजोर हैं। उनको जल्दी दुरूस्त किया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी माह विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। जिले के सभी प्रखंडों ,खंडों व ग्राम समितियां से यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रांत के प्रत्येक जिला में गो सेवा के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों को विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 14 अक्टूबर को दिल्ली में महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को पहुचने का आह्वान किया। जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार जैन (प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ) और संत समाज की ओर से स्वामी हरिओम दास परिवाजक की मौजूदगी में यह बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सैनी, भारत बंसल, दर्शन गुलाटी, राकेश कठवाड,ललित चावला, राकेश मेहता, पवन कुमार, आलोक वाजपेई ,राम सिंह, जितेंद्र शर्मा, सतपाल सैनी ,बाबूराम शुक्ला ,रोहतास सैनी , नागेंद्र सीकरी ,सतीश राणा, अर्जुन,नन्दू राणा ,जसविंदर जालखेड़ी ,नाथू, प्रिंस सैनी व महिला शक्ति की से प्राची सिंगला, पूनम,प्रियंका, मनप्रीत,खुशबू ,अन्नू व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed