फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sodhi and Krishna Dadupur's henchmen clashed during video conferencing in jail

Kurukshetra News: जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भिड़े सोढ़ी और कृष्ण दादुपुर के गुर्गे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Sodhi and Krishna Dadupur's henchmen clashed during video conferencing in jail
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विक्की सोढ़ी व कृष्ण दादुपुर गैंग के गुर्गे आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्ष को चोट आई है। जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिसकर्मी इनकी पेशी लगवा रहे थे। इसी दौरान दोनों गैंग के गुर्गों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई, जिसके पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली की तार और लोहे की पत्तियां बरामद की हैं, वहीं शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जिला जेल डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया कि जिला जेल में सोढ़ी गैंग और कृष्ण दादुपुर गैंग के सदस्य बंद है। इन बंदियों को सुबह 10 बजे वीसी रूम में कोर्ट की पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान इन बंदियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सोढ़ी गैंग के देवेंद्र कुमार व सुमित गढ़वाली ने कृष्ण दादुपुर गैंग के सन्नी पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। इस हमले में उनको कुछ चोट भी आई है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से तार व लोहे की पत्ती बरामद की। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 148, 149, 323, 506 और जेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सन्नी पर दर्ज हैं 14 मामले
आरोपी सन्नी पिछले करीब सात महीने से जिला जेल में बंद है। आरोपी पर थाना लाडवा में शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर 14 मामले और दर्ज हैं आरोपी छह अक्तूबर से जेल में बंद है। सन्नी कृष्ण दादुपुर गैंग का सदस्य है, जबकि देवेंद्र और सुमित गढ़वाली विक्की सोढ़ी गैंग के गुर्गे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट में आई थी हल्की चोट, की गई है कार्रवाई : अधीक्षक
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत का कहना है कि दोनों पक्षों के गुर्गों में मारपीट के दौरान हल्की चोट आई थी। उन्हें उपचार दिलाया गया तो वहीं दोनों पक्षों के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। मारपीट के पीछे जेल में आने से पहले की रंजिश सामने आ रही है। अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed