फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sixth accused arrested for attacking group of eunuchs

Kurukshetra News: किन्नरों के गुट पर हमला करने का छठा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested for attacking group of eunuchs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। छह महीने पहले किन्नर के गुट पर दूसरे गुट द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना लाडवा में 15 फरवरी को दर्ज शिकायत में किन्नर पिंकी महंत ने बताया था कि वह अपने अन्य साथियों के साथ अपनी कार में बधाइयां लेने के लिए गांव जलालुद्दीन माजरा गए थे। लौटते समय गांव लोहाडा स्कूल के पास किन्नर काजल ग्रुप ने उनकी कार के आगे स्कॉर्पियो व ऑल्टो कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया था। इस गुट ने उन पर हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था। आरोपियों ने दो हवाई फायर भी किए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहन लाल निवासी शिव नगर कॉलोनी हिसार को गिरफ्तार किया था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार, एक डबल बैरल गन, 22 कारतूस, एक खाली खोल, एक रिवाल्वर 32 बोर, छह कारतूस बरामद किए थे। आगामी जांच सीआईए-दो ने करते हुए 20 मार्च को आरोपी किन्नर परी महंत, तुलसी महंत व सुल्ताना महंत निवासी पिपली रोड लाडवा को गिरफ्तार किया था। दो महीने बाद 10 मई को आरोपी किन्नर आशु उर्फ शिल्पी निवासी हिसार को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था। अब आगामी जांच में छठे आरोपी राजू निवासी बाबैन को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed