{"_id":"60f084618ebc3e6a7d60ebc4","slug":"sixlen-contruction-may-be-delayed-kurukshetra-news-knl76610393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन के निर्माण में हो रही देरी व गुणवत्ता जांच पर सीएम ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन के निर्माण में हो रही देरी व गुणवत्ता जांच पर सीएम ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपली से थर्ड गेट सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी, नाले के निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और गुणवत्ता की जांच के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं इस मामले की शीघ्र रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपने के लिए कहा गया है।
इस निर्माणाधीन सड़क पर पिछले तीन साल में 10 से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं और कई लोग दुर्घटनाओं में बुरी तरह घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके निर्माण कछुआ चाल चल रहा है। मामले में विधायक सुभाष सुधा भी कई बार अधिकारियों पर सख्ती दिखा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके निर्माण ने कोई स्पीड नहीं पकड़ी। अंत में थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने इस मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाया और अपने पत्र के माध्यम से शहरवासियों की भावनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पत्र में स्पष्ट लिखा गया कि पिपली से थर्ड तक के सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार और अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सभी मनमर्जी से बिना किसी योजना से सड़क का निर्माण कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं पानी निकासी के लिए बन रहा नाला भी अलग-अलग जगहों से बनाने का काम शुरू किया गया है, जिसके कारण अब बारिशों के दिनों में दुकानदारों को बारिश के दिनों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और सड़क निर्माण कार्य अभी भी अधर में होने के कारण शहरवासी परेशान हैं।
इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विभाग के एसीएस से जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। विधायक ने कहा कि अब पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य तब तक शुरू नहीं किया जाए जब तक निर्माण कार्य को लेकर पूरी योजना तैयार नहीं की जाती। इस योजना को तैयार करने के लिए एसडीएम नरेंद्र मलिक की ड्यूटी लगाई है, एसडीएम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को देर सायं सर्किट हाउस में सड़क निर्माण कार्य के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर अधिकारियों को सख्ती भी दिखाई। विधायक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने 4 जून 2015 को की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा नंबर 10149 के लिए सरकार ने बाकायदा करीब 57 करोड़ का बजट भी पारित किया। इस घोषणा के बाद पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक इस सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते शहर के लोगों को और दुकानदारों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।