फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six people returned from abroad found corona infected

विदेश से लौट छह लोग कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six people returned from abroad found corona infected
कोरोना पॉजिटिव मिलने का शुरू हुआ सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा। नए साल के पहले दिन भी छह मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चिंता इस बात की है कि यह सभी मरीज विदेश से वापस कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इन लोगों को कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिकरी खालसा वासी एक वर्षीय बच्चा, 29 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय व्यक्ति 30 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से, गांव जुरासी वासी 36 वर्षीय व्यक्ति एक जनवरी को इटली से और गांव ककराला वासी 24 वर्षीय युवक दुबई से शनिवार को वापस पहुंचा है। इसके अलावा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से फौजी प्लांट पिहोवा वासी 55 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में ओमिक्रॉन के छह पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हजार 194 तक पहुंच गई है। इनमें से 21 हजार 807 मरीज ठीक हो चुके हैं, लेकिन 358 मरीज कोरोना से जंग हार गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गई है। इनमें से 13 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा 16 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में अब कोविड पॉजिटिव 29 मरीज एक्टिव हैं। अभी तक लिए गए 625644 में से 601272 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1460 में से छह सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आज जिलेभर में 69 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शाहाबाद के गांव दामली व रावा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस, हरियाणा रोडवेज, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंध कराना सुनिश्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed