{"_id":"a75743bcef3f874919ea939674cf813d","slug":"six-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छह लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Mar 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। स्कॉरपियो गाड़ी चालक की लापरवाही के चलते थ्री व्हीलर और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झांसा रोड पर एक स्कॉरपियो थ्री व्हीलर को ओवरटेक करते हुए आगे निकली। इसके तुरंत बाद गाड़ी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। थ्री व्हीलर चालक ने टक्कर से बचने के लिए ऑटो को मोड़ दिया, लेकिन अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने से थ्री व्हीलर पलट गया। दूसरी ओर टक्कर से बचने का प्रयास करते हुए बाइक का भी संतुलन बिगड़ गया। हादसे में थ्री व्हीलर में सवार महादेव कॉलोनी कैथल निवासी ओमबीरी पत्नी ओमप्रकाश, उसकी तीन साल की पोती मनीता पुत्री अमरनाथ, घरौंडा निवासी कृष्णा पत्नी नकुल, अर्जुन नगर कैथल निवासी पुष्पा पत्नी महेंद्र, उसकी सास सती देवी तथा बाइक सवार गांव बारना निवासी सुरेश पुत्र सुरजनराम घायल हो गए। घायलों को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि थ्री व्हीलर गांव हींगाखेड़ी से कुरुक्षेत्र आ रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन