फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six huts burnt to ashes due to fire, saved life by running

Kurukshetra News: आग लगने से छह झोपड़ियां राख, भागकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six huts burnt to ashes due to fire, saved life by running
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर बनी झुग्गी झोपड़ियों में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बच्चों के साथ भागकर जान बचाई। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, मगर तब तक आग भड़क चुकी थी। आग लगने से छह झोपड़ियां और उनमें रखा सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पीड़ित जमीन मालिक पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

झांसा रोड पर रविदास चौक से आगे 30-35 झुग्गी झोपड़ियां बनी हुई हैं। इनमें रहने वाले लोग गली-गली कूड़ा-कर्कट एकत्रित करके अपना गुजारा करते हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और अन्य झोपड़ियों तक पहुंच गई। आग लगते ही लोग बच्चों को लेकर बाहर निकल आए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, मगर आग तेजी से फैल गई। इस दौरान सामने स्थित पेट्रोल पंप के संचालक ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक छह झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान आग से एक लड़की की शादी के लिए जमा किया सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और न ही घटना में कोई जख्मी हुआ। सूचना पाकर थाना कृष्णा गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाक्स
बालाराम को लोगों ने बचाया
, फोटो 03
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगते ही लोग बचने के लिए बाहर की तरफ भागने लगे। इसी में झोपड़ी में रहने वाला बाला राम झोपड़ी में ही फंस गया। बाला राम बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।


बाक्स
जगह खाली करने की मिली थी धमकी
झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि 10-15 दिन पहले उनको जगह खाली करने की धमकी मिली थी। आरोप लगाया कि उन लोगों ने ही झोपड़ियों में आग लगाई है ताकि वह इस जगह से उनकी बस्ती को हटा सकें। जानकारी के मुताबिक यह जमीन करीब एक हजार गज में है, जिसमें कई हिस्सेदार हैं। लोगों का आरोप है कि इस जमीन को खाली कराने के लिए कई बार उनको धमकियां मिल चुकी हैं।

बाक्स
नियमानुसार होगी कार्रवाई
-------------------------------
मामले की हो रही जांच
थाना कृष्णा गेट में कार्यरत उपनिरीक्षक सत्यवान ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। इस मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed