फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six candidates in the fray for Thanesar NP President

Kurukshetra News: थानेसर नप अध्यक्ष के लिए छह उम्मीदवार मैदान में

Tue, 18 Feb 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Six candidates in the fray for Thanesar NP President
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों की भीड़ रही। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा तो 32 वार्डों के लिए 99 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी। दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए, जिनकी आज मंगलवार को छंटनी होगी। वहीं 19 फरवरी को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करवाने का अंतिम दिन प्रत्याशियों कोे दस्तावेज पूरे कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकतर प्रत्याशियों ने मुहूर्त के अनुसार ही नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नगर परिषद थानेसर के लिए अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की माफी ढांडा ने नामांकन किया। उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे। उन्होंने सभी 32 वार्डों के लिए मैदान में आए प्रत्याशियों का नामांकन भरवाया। मुख्यमंत्री करीब दस मिनट तक प्रत्याशियों के बीच रहे, इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, विधानसभा चुनाव में शाहाबाद से प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना, जिला प्रधान सुशील राणा व मलकीत ढांडा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने भी नामांकन से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही कांग्रेस भवन सेक्टर 13 में एकजुट हुए, जहां से वे नामांकन पत्र भरने पहुंचीं। उनके साथ थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह, विवेक भारद्वाज, मेहर सिंह रामगढ़, पवन चौधरी, सुनीता बतान मौजूद रहीं। आम आदमी पार्टी की ओर से रुिक्मणी ने थानेसर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कृष्ण बजाज, विशाल खुब्बड़ , सुमित हिंदुस्तानी मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कोमल चौहान, राज बाला, रत्न कौर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed