{"_id":"6089c9938ebc3e8d1b2ed41c","slug":"six-body-creminited-202-new-case-found-kurukshetra-news-knl68545832","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह चिताएं जलीं, 202 नए संक्रमित केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह चिताएं जलीं, 202 नए संक्रमित केस मिले
विज्ञापन
कोविड श्मशान घाट में गाइडलाइन के अनुसार बुधवार को छह संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने दो मरीजों की मौत होने की पुष्टि की है। श्मशान घाट में जिन शवों का अंतिम संस्कार हुआ, उनमें तीन शव कुरुक्षेत्र दो दिल्ली और एक पानीपत का था। जिले में बुधवार को कोरोना के 202 नए केस मिले हैं। वही 151 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 13724 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि बुधवार को कोरोना पॉजिटिव बसंतपुर ठोल निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और राजपूत कॉलोनी झांसा रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 16147 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। अब तक कुल 178 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2245 एक्टिव केस है। वहीं डीसी की ओर से जिले में कोविड के 15 अस्पतालों पर 15 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये अधिकारी व्यवस्थाओं पर अपनी नजर रखेंगे। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा एलएनजेपी अस्पताल के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अमित मनोचा, उजाला सिग्नस अस्पताल के लिए डीडीए प्रदीप कुमार, सरस्वती मिशन अस्पताल कुरुक्षेत्र के लिए डीएमईओ राजीव चौधरी, अग्रवाल नर्सिंग होम के लिए काडा के एक्सईएन हरिदेव काम्बोज, बीएस हार्ट केयर अस्पताल के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरुण भाटिया को नियुक्त किया गया है। अग्रसेन अस्पताल सेक्टर 7 के लिए जिला बागवानी अधिकारी सत्यनारायण, सिम्स अस्पताल के लिए जिला मत्स्य अधिकारी शकुंतला, केकेआर नर्सिंग होम के लिए एचएसएएमबी के एक्सईएन सतीश कुमार, सिद्धार्थ अस्पताल शाहाबाद के लिए डीआर कोपरेटिव योगेश को नोडल अधिकारी, निरोगी अस्पताल शाहाबाद के लिए लोक निर्माण विभाग शाहाबाद के एसडीओ सुरेंद्र सिंह, आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद के लिए जन स्वास्थ्य विभाग शाहाबाद के एसडीओ सुरेंद्र मोहन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद के लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुरविंद्र, वर्मा अस्पताल लाडवा के लिए पीडब्लूडी लाडवा के एसडीओ ललित कुमार, सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा के लिए एमसी पिहोवा के सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद व सीईओ केडीबी को सीधा रिपोर्ट करेंगे। सभी नोडल अधिकारी अस्पतालों में मौजूद बेड की संख्या, जिसमें कितने बेड पर मरीज है और कितने बेड खाली है, अस्पतालों में निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित करना व उसका सही प्रयोग, रेमेडिसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा, उसका सही इस्तेमाल, सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही मरीजों से चार्ज करने संबंधी कार्यों पर निरंतर नजर रखेंगे और इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे।