{"_id":"68cdb4a9ccfcc29092045d8e","slug":"six-arrested-for-fighting-kurukshetra-news-c-18-1-knl1012-742437-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लड़ाई-झगड़े के आरोप में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लड़ाई-झगड़े के आरोप में छह गिरफ्तार
Sat, 20 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। लाडवा चौक पर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंगबाजी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काबू आरोपियों में जसवंत सिंह, दिव्यांशु, मुक्कदर चीमा, बलजिंद्र सिंह उर्फ छोटू, राहुल और गुरविंद्र उर्फ गुरी हैं।
इनसे पुलिस ने वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई दो कार और डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस को 16 सितंबर को लाडवा रोड पर ठेके के पास दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद हुडा चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पहले पक्ष के बलजिंद्र सिंह ने बताया कि साहिल बेरथला, मुक्कदर चीमा, जसवंत उर्फ बंटी और अन्य ने उन पर तलवार, बिंडों और गंडासियों से हमला किया।
दूसरे पक्ष के दिव्यांशु ने बताया कि जन्मदिन मनाने के बाद लाडवा रोड पर उनकी गाड़ी पर हमला हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चाेरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में थानेसर निवासी अमित कुमार उर्फ गंजा को चोरी किए हुए मोबाइल के साथ काबू किया है। बुधवार को डेरा कार सेवा निवासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुद्वारा पट्टा साहिब में सेवा के दौरान उनके मोबाइल चोरी हो गए। इस शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए उक्त आरोपी को काबू किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
नगर खेड़े से चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। पुलिस ने धार्मिक स्थल नगर खेड़े से चोरी के मामले में एक और आरोपी लाडवा निवासी विशाल उर्फ बरछा को गिरफ्तार किया है। 16 सितंबर को हमीदपुर निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15-16 सितंबर की रात को नगर खेड़े से चोरी की आवाजें सुनाई दीं। गांव वालों ने दो युवकों को मोटरसाइकिल पर चोरी कर भागते देखा, जो पीछा करने पर बाइक छोड़कर भाग गए। थाना बाबैन में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। टीम ने पहले आरोपी मनदीप को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद टीम ने विशाल को भी गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में खेड़ी मारकंडा गांव निवासी आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। जिला करनाल के मंगलपुर निवासी पंकज ने 19 जनवरी को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके लिए उनकी मुलाकात मनिंदर सिंह उर्फ मन्नी, कुलदीप, विक्रम शर्मा और राजबीर सिंह से हुई। आरोपियों ने 21 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया। पंकज ने दो लाख रुपये नकद और कागजात दिए, फिर 23 नवंबर 2023 को 17 लाख रुपये उनके खाते में जमा किए। आरोपियों ने उसे थाईलैंड की टिकट और ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा देकर जल्द भेजने का आश्वासन दिया। थाईलैंड पहुंचने पर और पैसे मांगे गए लेकिन बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। भारत लौटने पर पंकज को न तो पैसे लौटाए गए और न ही विदेश भेजा गया। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। संवाद
-- -- -- -- --
सूदखोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस की थाना केयूके टीम ने सूदखोरी के एक मामले में कुरुक्षेत्र के रहने वाले आरोपी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कालेज काॅलोनी निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च 2021 को उन्होंने कश्मीर सिंह से 4.50 लाख रुपये तीन रुपये प्रति सैकड़ा की ब्याज दर पर उधार लिए थे। यह राशि उनकी पत्नी के नाम दर्ज मकान को जमानत के रूप में रखकर ली गई थी। राम कुमार ने हर माह ब्याज समय पर चुकाया और 17 अक्तूबर 2022 को 1.20 लाख, 9 दिसंबर 2022 को 93 हजार और 21 फरवरी 2023 को बकाया 2.34 लाख रुपये नकद लौटा दिए। इसके बावजूद कश्मीर सिंह ने मकान की रजिस्ट्री वापस करने में आनाकानी की और घर खाली करने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। जांच के बाद टीम ने कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया। संवाद