फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Situation will change in Barwa, Jhinjharpur, Dayalpur and Mirzapur villages, more than Rs 4 crore 6 lakh will be spent on development.

Kurukshetra News: बारवा, झिंझरपुर, दयालपुर और मिर्जापुर गांव के बदलेंगे हालात, विकास पर खर्च होंगे चार करोड़ छह लाख से अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Situation will change in Barwa, Jhinjharpur, Dayalpur and Mirzapur villages, more than Rs 4 crore 6 lakh will be spent on development.
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का उद्घाटन करते राज्य मंत्री सुभाष सुधा।
कुरुक्षेत्र। थानेसर क्षेत्र के गांव बारवा, झिंझरपुर, दयालपुर और मिर्जापुर के हालात अगले कुछ समय बाद बदले दिखाई देंगे। इन गांवों के विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे, जिन पर चार करोड़ छह लाख नौ हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन कार्यों में गांव की फिरनी, चौपालें, सामुदायिक केंद्र, सड़कों का निर्माण, शेड का निर्माण, मरम्मत कार्य व आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास शमिल है। इन विकास कार्यों का शुभारंभ राज्यमंत्री सुभाष सुधा द्वारा किया गया, जिस दौरान गांवों के लोगों की समस्याएं भी सुनीं तो उनका समाधान भी किया गया। वहीं दावा किया जा रहा है कि इन गांवों में पिछले दस साल के दौरान 48 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने गांव मिर्जापुर में दो करोड़ 72 लाख 53 हजार रुपए की राशि के विकास कार्योंं, जिनमें वाल्मीकि चौपाल, सामुदायिक केंद्र, बीसी चौपाल, सामान्य चौपाल, हरिजन सामुदायिक केंद्र, हुड्डा चौपाल व फिरनी का कार्य शामिल है। वहीं गांव बारवा में 41 लाख रुपए की लागत से मेन सड़क से जय सिंह के घर तक गली निर्माण कार्य, मेन सड़क से अमरजीत के घर तक गली, सामुदायिक केंद्र में रसोई घर का शेड, राजकीय विद्यालय में शेड का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। गांव झिंझरपुर में 17 लाख 70 हजार रुपए की राशि से एससी बस्ती में गली निर्माण कार्य व आंगनबाड़ी भवन की रिपेयर का कार्य पूरा किया जा चुका है तथा एससी चौपाल की मरम्मत व बीसी चौपाल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने गांव दयालपुर के लोगों को 75 लाख 46 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस राशि से ग्राम ज्ञान केंद्र, आंबेडकर भवन की चहारदीवारी व पार्किंग स्थल बनाने के बाद उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा कश्यप चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, आंबेडकर भवन, ब्राह्मण चौपाल व पांचाल चौपाल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन गांवों में विकास कार्य की गंगा आगे भी बहती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक गांव दयालपुर में छह करोड़ 25 लाख का बजट खर्च किया है। गांव झिंझरपुर में 11 करोड़ 83 लाख खर्च किए गए है। उन्होंने कहा कि गांव मिर्जापुर में 17 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा गांव बारवा में 12 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले की सरकारें 30 साल में नहीं दे पाई इतनी सौगात
राज्यमंत्री ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया और युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां दी है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पिछले तीन माह में किसानों, मजदूरों व युवाओं को इतनी सौगात दी है जो किसी भी सरकार ने पिछले 30 सालों में नहीं दी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी देकर देश का पहला राज्य बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed