फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sirsa beat Mohali in volleyball competition

वॉलीबॉल स्पर्धा में सिरसा ने मोहाली को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sirsa beat Mohali in volleyball competition
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 16 दिसंबर तक मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के पहले दौर में देश के कई विश्वविद्यालयों की 40 टीमों ने उपस्थिति दर्ज कराई। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वॉलीबॉल का पहला मैच सीएचडी यूनिवर्सिटी मोहाली और सीडीएलयू सिरसा के बीच हुआ। इसमें सीडीएलयू ने 3-0 से सीएचडी यूनिवर्सिटी को मात देकर विजयी हासिल की।
विज्ञापन

दूसरा मैच लखनऊ विश्वविद्यालय और सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के बीच खेला गया। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने 3-0 से मात देते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी की टीम को पराजित किया। तीसरा मैच शुआट्स प्रयागराज और एमबीपीएस पटियाला के बीच हुआ, इसमें 3-0 से एमबीपीएस की टीम विजयी रही। इसके अलावा डीएवी जालंधर ने दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल को, जीएनए यूनिवर्सिटी ने दून यूनिवर्सिटी देहरादून को और कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आईआईएमटी मेरठ को 3-0 से मात दी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू और एमजेपी बरेली यूनिवर्सिटी की टीम के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने-1 से मात देकर विजय हासिल की। अब 13 दिसंबर को होने वाले प्रतियोगिता के दूसरे दौर में विभिन्न विश्वविद्यालयों की 32 टीमें अपना दम दिखाएंगी। केयू खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन से लगभग 60 विश्वविद्यालयों की वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। 600 खिलाड़ी व 100 से 150 प्रशिक्षक व प्रबंधक अपनी-अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल पुरुष टीम पिछले 17 वर्षों से इस प्रतियोगिता की विजेता है, अपने खिताब को बचाने के लिए वह 14 दिसंबर को अपना पहला मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह को मेंबर ऑफ ज्यूरी नियुक्त गया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनिल वशिष्ठ और खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed