{"_id":"57cc78364f1c1bbe30317828","slug":"sirohiwal-beedeepio-found-fame-as-the-hcs-examination-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" कीर्ति सिरोहीवाल ने एचसीएस की परीक्षा पास कर पाया बीडीपीओ पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति सिरोहीवाल ने एचसीएस की परीक्षा पास कर पाया बीडीपीओ पद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ कीर्ति।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस (कार्यकारी शाखा) परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। इसी परीक्षा को उत्तीर्ण कर कुरुक्षेत्र की बेटी कीर्ति सिरोहीवाल ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का पद पाया है। जिससे उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है तो वहीं उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। हालांकि कीर्ति सिरोहीवाल अपने सफलता के सफर को आईएएस तक लेकर जाना चाहती है।
सेवानिवृत जिला सूचना एवं जनंसपर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल की बेटी कीर्ति सिरोहीवाल ने जींद डीएवी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद 2009 में आईटीएम गुड़गांव से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 3 सितंबर को जारी हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस 2014 की परीक्षा को पास कर कीर्ति ने कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। सेक्टर 13 निवासी कीर्ति सिरोहीवाल ने बातचीत करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
कीर्ति ने कहा कि बीडीपीओ के पद रह कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस सफलता पर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, डीएवी स्कूल जींद के प्रिंसिपल धर्मदेेव विद्यार्थी ने कीर्ति को बधाई दी है। इस मौके पर सेवानिवृत डीपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, कमल सिरोहीवाल, विक्रम सिरोहीवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।