फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Simranjit Kaur of Satluj School won bronze medal in National Handball Competition

Kurukshetra News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सतलुज स्कूल की सिमरनजीत कौर ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Simranjit Kaur of Satluj School won bronze medal in National Handball Competition
कुरुक्षेत्र। सिमरनजीत कौर को स्कूल परिसर में सम्मानित करते प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ। विज्ञप्ति
शाहाबाद। सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिमरनजीत कौर ने 28 जून से 3 जुलाई तक गुजरात में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी सिमरनजीत दो बार राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश व पंजाब (लुधियाना) में खेल चुकी हैं, जहां पर उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी पहचान एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में स्थापित की है। प्रिंसिपल डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि सिमरन की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सतबीर सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर मनोज भसीन और स्टाफ ने सिमरनजीत और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिमरन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस मौके पर सीमा गर्ग, चांद, वृंदा गर्ग, मोनिका सचदेवा, मीना कुमारी, सतनाम, मंदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed