फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Simran's father said: I will make daughter an IAS officer

सहेलियों के घर पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Simran's father said: I will make daughter an IAS officer
खंड के गांव मलिकपुर के दो सहेलियों ने हरियाणा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों में जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। दोनों छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों सहेलियां सिमरन और मनप्रीत कौर गांव शिव मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव आर्ट संकाय की छात्राएं है। दोनों ने 489 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सिमरन ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार किसान और माता मनजीत कौर गृहणी हैं। सिमरन ने कहा कि उनके पिता का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बने। वह इस सपने को जरूर पूरा करेगी। वहीं सिमरन के पिता राजेश कुमार ने कहा कि बेटी को अधिकारी बनाने के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। माता मनजीत कौर ने बताया कि सिमरन शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहती आई है। दसवीं कक्षा में भी सिमरन ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले भर में अपना नाम चमकाया था। उसने कहा कि सभी को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। बेटियां परिवार का ही नहीं पूरे देश का मान होती हैं। वहीं छात्रा मनप्रीत कौर ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती है। उसने और सिमरन ने एक साथ मिल कर तैयारी की थी और दोनों का लक्ष्य भी एक ही है। छात्रा सिमरन ने बताया कि मनप्रीत और वह दोनों पक्की सहेलियां हैं। दोनों ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की थी। अगर अंक कम ज्यादा आते तो एक दूसरे के लिए मलाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed