फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Silk string flower necklace, Rakhi festival brought happiness

रेशम की डोरी फूलों का हार, खुशी लेकर आया राखी का त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Silk string flower necklace, Rakhi festival brought happiness
रेशम की डोरी फूलों का हार, सावन में खुशी लेकर आया राखी का त्योहार, रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों ने पहले भाइयों की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की फिर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर बधाई दी। जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह सामाजिक संस्थाओं एवं स्कूलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पवित्र पर्व पर जहां बहनों ने भाइयों को राखी बांधी, वहीं भाइयों ने उपहार देकर बहनों की इच्छा पूरी की। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों और बस स्टैंड पर भी बहुत भीड़ रही।
विज्ञापन

राखी का पावन त्यौहार आज बाबैन क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भाइयों से बहन की कलाई पर राखी बंधवाकर बहनों से भी भाइयों की सुरक्षा करने का आह्वान किया। कैलाशो सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है।
विज्ञापन

केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष में विद्यालय में अनेक क्रियाकलाप एवं प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राखी बनाओ, पोस्टर बनाओ और थाली सजाओ आदि में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की एवं रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी। विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने में अध्यापिका सिमरन, पूजा, सोनिया वालिया, ज्योति शर्मा, मनजीत, हरप्रीत, प्रभजीत विर्क एवं घनश्याम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बाक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

हम फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने रक्षाबंधन का त्योहार पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर मनाया। संस्था के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन का पवित्र त्यौहार है। बहन भाई की हाथ पर राखी बांधती है और भाई उसकी सुरक्षा का संकल्प लेता है। उसी तरह संस्था ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। संस्था का प्रयास रहता है कि बच्चा हर उत्सव पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें। अपने पारिवारिक उत्सव पर पौधा लगाने से बच्चे में पर्यावरण संरक्षण की भावना आती है। संस्था ने बच्चों के लिए उनके जन्मदिन पर उपहार एवं वापसी उपहार के रूप में पौधे देने का अभियान भी आरंभ कर रखा है। ऐसा करने से बच्चों के अंदर प्रकृति के प्रति लगाव भी बढ़ेगा व उपहारों के रूप में आने वाले प्लास्टिक से भी बचा जा सकेगा।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन-भाई के स्नेह तथा पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ धर्म, समाज व राष्ट्र को एकजुट करने का संदेश देता है, इसलिए हम सभी को इस पावन पर्व पर राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। सांसद सैनी रविवार को सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित एक सादे समारोह में उनको राखी बांधने आई बहनों को शुभकामना संदेश दे रहे थे। इस दौरान सभी बहनों ने सांसद को राखी बांधी और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed