फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Silent cow could not tell who was its owner, remained curious for four hours kurukshetra

Kurukshetra: बेजुबान गाय नहीं बता पाई मेरा मालिक कौन, चार घंटे बना रहा कौतूहल; 15 दिन पहले बुजुर्ग को मारा था

Sat, 10 Aug 2024 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी पटेल नगर में करीब 65 वर्षीय गुरदीप कौर को गाय ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से जहां परिवार में मातम पसर गया था वहीं पूरे शहर भर के लोगों में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर गहरा गुस्सा भी दिखाई दिया था।

विज्ञापन
Silent cow could not tell who was its owner, remained curious for four hours kurukshetra
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा कॉलोनी में छोड़ी गई गाय। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी में 15 दिन पहले बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार देने वाली गाय का मालिक कौन है, नगर पालिका के अधिकारी आज तक भी यह पता नहीं लगा पाए हैं। मृतक महिला के परिजनों का गुस्सा झेलना पड़ा तो अधिकारियों ने इस बेजुबान को ही मालिक का पता तलाश करने के लिए फिर से कॉलोनी में छोड़ दिया। गाय अपने असल मालिक का पता तो नहीं बता सकी, लेकिन उसे कालोनी में छोड़े जाने से चार घंटे तक कौतूहल जरूर बना रहा। गाय जैसे ही कॉलोनी में लाई गई तो लोगों में फिर दहशत दिखाई दी। किसी ने अपना दरवाजा बंद कर लिया तो कोई गली से गुजरती गाय को खिड़की व छत से ही निहारता रहा। अब गाय के असल मालिक का पता कैसे लगाया जाए, यह नप अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


गत 27 जुलाई को न्यू कॉलोनी पटेल नगर में करीब 65 वर्षीय गुरदीप कौर को गाय ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से जहां परिवार में मातम पसर गया था वहीं पूरे शहर भर के लोगों में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर गहरा गुस्सा भी दिखाई दिया था। हालांकि इस घटना से सबक लेते हुए राज्यमंत्री सुभाष सुधा व नगर परिषद प्रशासन ने शहर की सड़कों को अगले 10 से 15 दिन तक पशु मुक्त बना दिए जाने का भरोसा भी दिया था। इसके लिए नप की ओर से वाह फाउंडेशन को जिम्मा भी सौंपा तो कुछ असर भी दिखाई पड़ने लगा है।
विज्ञापन


कागजी प्रक्रिया पूरी कर गोशाला से निकाली गाय
बुजुर्ग महिला को मारे जाने के बाद गाय को नप द्वारा उसी दिन गांव बारना स्थित कान्हा गोशाला में छोड़ दिया था, जहां उसे पशु चिकित्सकों की निगरानी में कई दिन रखा गया। गत दिवस जब नप के अधिकारी मृतक महिला के परिजनों के पास गए तो उन्हें खरी खोटी सुनाई और कहा कि आज तक गाय के मालिक का पता तक नहीं लगाया जा सका। ऐसे में नप प्रशासन ने आज अगले ही दिन शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए गोशाला से एक दिन के लिए उक्त गाय बाहर निकाली, जिसे दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए उक्त कॉलोनी तक लाया गया और पांच बजे तक उसे रस्सा बांध कर छोड़े रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी निगरानी करते रहे लठधारी नप कर्मी
गाय को घटनास्थल के समीप ही न्यू कॉलोनी में छोड़ा गया, जहां से वह साथ लगते शास्त्री नगर में पहुंची। शाम साढ़े पांच बजे तक भी वह कभी खाली प्लाट तो कभी गलियों में घूमती रही, लेकिन असल मालिक तक नहीं पहुंची। संभावना जताई जाती रही इसी क्षेत्र में स्थित डेयरी में यह गाय जा सकती है। उधर गाय दोबारा कोई घटना न दोहरा दें, ऐसे में उसके आसपास लठों से लैसे नप के आधा दर्जन कर्मी तैनात रहे। वहीं इस दौरान लोग यही कहते रहे कि गाय किसी डेयरी से संबंधित है।

नप अधिकारियों का तर्क बना चर्चा का विषय
गाय को फिर कॉलोनी में छोड़े जाने के पीछे बताया गया कि यह जिस भी डेयरी व घर पर जाएगी, वही उसका मालिक होगा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। लोग नप अधिकारियों के इस तर्क को लेकर हैरान भी रहे। उनका कहना था कि पशु किसी के भी घर व बाड़े में घुस सकता है। ऐसे में कैसे माना जा सकता है कि वही असल मालिक है। नप को कैमरे आदि के जरिए इस घटना की तह तक जाना चाहिए।


लोगों की मांग पर छोड़ी गई थी गाय : ईओ
नप ईओ अभय यादव का कहना है कि मृतक महिला के परिजनों व अन्य लोगों की मांग पर ही गाय को दोबारा छोड़ा गया था, ताकि उसके मालिक का पता लगाया जा सके लेकिन यह पता नहीं लगाया जा सका। गाय को वापस गोशाला में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed