{"_id":"67294f6691cf1cd5c70cadd4","slug":"sikh-youth-taken-hostage-was-murdered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126426-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बंधक बना सिख युवक के किए केश कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बंधक बना सिख युवक के किए केश कत्ल
Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। संभालखी गांव के निकट बंधक बनाकर सिख युवक के केश कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बाइक पर आए आरोपी उस युवक की जेब से नकदी व घड़ी भी छीनकर फरार हो गए। हाल ही में युवक ने गुरुद्वारा साहिब में सेवा करना शुरू किया था।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में रतन अमोल सिंह निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह करीब एक महीने से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा है। वह रविवार शाम करीब पौने सात बजे अपनी बाइक पर सेवा करने के लिए घर से गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। वह अभी रास्ते में संभालखी गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे ही था कि बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी।
आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके हाथ-पांव रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से 300 रुपये निकाल लिए और हाथ मे बंधी घड़ी छीन ली। आरोपियों ने उसे सड़क से उठाकर नीचे कच्चे रास्ते पर में गिरा दिया। आरोपी खुद भी नीचे आ गए और उसकी पगड़ी उतार कर साइड में फेंक दी। इसी दौरान आरोपियों ने मशीन से उसके केश कत्ल कर दिए और बैग में भरकर अपने साथ ले गए। बाद में आसपास के लोगों ने उसे खोला और पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।