{"_id":"5ebd73748ebc3e907e5a7ecc","slug":"sikh-sangat-meet-dc-and-gave-demand-letter-kurukshetra-news-knl309589166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख संगत ने रविवार तक दोषी की गिरफ्तारी का प्रशासन को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख संगत ने रविवार तक दोषी की गिरफ्तारी का प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि फेसबुक पर गुरुद्वारा साहिबान, गुरु साहिबान व सिख धर्म पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट करने वाले आरोपी को यदि रविवार सायं तक गिरफ्तार न किया गया, तो संगत सोमवार को एक बार फिर बैठक कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। वे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में पहुंचे डीएसपी अजय राणा और सिटी थाना प्रभारी जसपाल सिंह को ज्ञापन सौंपते समय बोल रहे थे।
इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज संगत वीरवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुई। एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, धर्म प्रचार कमेटी सदस्य तजिंदरपाल सिंह लाडवा, सिख मिशन हरियाणा प्रभारी भाई मंगप्रीत सिंह, एसजीपीसी सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, अकाल उस्तत ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह और गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरिंदर सिंह ने संगत के गणमान्यजनों से काफी देर इस गंभीर विषय पर मंथन किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मामले से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाए। उधर सूचना मिलने पर डीएसपी अजय राणा और सिटी थाना प्रभारी जसपाल सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और संगत को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सिख कौम को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणी की पोस्ट वायरल हुई थी, जिस पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार देररात आरोपी मलकीत सिंह निवासी रतन डेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मगर आरोपी की गिरफ्तारी न होने से संगत में रोष बढ़ रहा है, जिसके फलस्वरूप गुरुवार को संगत गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुई थी। इस मौके पर शिअद शहरी प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड, परमजीत सिंह मक्कड, गुरुद्वारा बैकुंठ धाम सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंदर सिंह संधू, प्रधान जसबीर सिंह वडै़च, परमिंदर सिंह पाहवा सहित सिख संगत मौजूद रही।
उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप कर घटना से कराया अवगत
शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा से भी मिला। कवलजीत सिंह अजराना ने डीसी को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि कथित भाजपा पदाधिकारी मलकीत सिंह ने फेसबुक पर सिख गुरु साहिबान, गुरुद्वारा साहिबान और लंगर सेवा इत्यादि पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इतना ही नहीं, पिहोवा के डेरा फतेह सिंह स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बेअदबी की भी घटना पिछले बुधवार हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली है।