फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Signature campaign started under Beti Bachao Beti Padhao campaign

Kurukshetra News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign started under Beti Bachao Beti Padhao campaign
लाडवा। बेटियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का संकल्प लेने की जरूरत है। इस समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, लिंगानुपात में सुधार लाने, बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने व महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रखकर काम करने की जरूरत है। उक्त बातें बलजीत कौर ने कहीं। वे बुधवार को लाडवा के निजी स्कूल परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पूरी होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। इससे पहले पीओआईसीडीएस बलजीत कौर, नपा की चेयरमैन साक्षी खुराना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई, हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और कलश यात्रा तथा स्कूटी रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


कौर ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य में लाडवा खंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को बेटियों को शिक्षित करने व स्वावलंबी बनाने का संदेश दिया गया। इस विभाग की तरफ से आठ मार्च तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा के पानीपत से शुरू हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने इन 10 वर्षों में न केवल लिंगानुपात में सुधार किया है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।
विज्ञापन


नपा चेयरमैन साक्षी खुराना ने कहा कि 2015 में हरियाणा में 1000 बेटों पर केवल 871 बेटियां थीं लेकिन आज यह संख्या 920 तक पहुंच गई है। यह सुधार भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और समाज के हर वर्ग के समर्थन का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम बेटियों को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करेंगे और उन्हें एक उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे। इस मौके पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शिक्षा, सभी खंडों की महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed