Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shutters of two shops uprooted, theft from three places

Kurukshetra News: दो दुकानों के शटर उखाड़े, तीन जगह की चोरी

Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Shutters of two shops uprooted, theft from three places
शाहाबाद। चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के शटर उखाड़ दिए और एक अन्य दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से दुकानदारों में रोष और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

चोरी की सबसे बड़ी वारदात लाडवा रोड स्थित शुगरमिल के पास श्री गणेश हार्डवेयर एंड सेनेटरी स्टोर में हुई। दुकान संचालक विकास कुमार ने बताया कि तड़के 12 बजे नकाबपोश चोर पिकअप वाहन पर सवार होकर आए। चोरों ने पहले दुकान का शटर उखाड़ा और फिर अंदर घुसकर करीब 30 मिनट तक इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पानी की मोटरें और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और लाइटें भी तोड़ दीं तथा गल्ले में रखी 10 से 12 हजार रुपये की नकदी भी ले गए।
विज्ञापन

इस घटना में करीब चार से पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विकास ने बताया कि सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर शटर उखड़े होने की सूचना दी। जिस पर चोरी की घटना के बारे में पुलिस को बताया गया। सूचना मिलते ही हुड्डा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चारों नकाबपोश चोर पिकअप में सवार होकर आए थे और चोरी का सामान उसी पिकअप में लादकर फरार हो गए। दूसरी घटना जीटी रोड पर रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के करीब स्थित गौरव रिपेयरिंग वर्कशॉप में हुई। यहां भी चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर रखी बैरिंग और लोहे के संगल चोरी कर लिए। दुकान संचालक गौरव के अनुसार इस वारदात में करीब 30 से 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह उनके पिता बलबीर सिंह जब दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी वारदात में चोरों ने एक चाय के खोखे के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर की चोरी की। दुकानदारों व जनता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed