फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shubham first in 400 meters race, Kurukshetra

शुभम 400 मीटर दौड़ में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shubham first in 400 meters race, Kurukshetra
ऊंची कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती द्वारा 33वीं तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। इस खेल समारोह में प्रदेश के 10 स्कूलों से 350 छात्र 150 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन लड़कों में 400 मीटर दौड़ में गीता विद्या मंदिर परखारा सोनीपत से शुभम प्रथम और दूसरे स्थान शिक्षा भारतीय बहु अकबरपुर रोहतक से बादल ने प्राप्त किया।
वहीं 500 मीटर दौड़ में शिक्षा भारती बहु अकबरपुर, रोहतक से वीरेंद्र ने प्रथम, शिक्षा भारती गोहाना रोड रोहतक से मोनू और श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र से युवराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में 400 मीटर दौड़ में शिक्षा भारती स्कूल गोहाना रोड रोहतक से रिया ने प्रथम, नंदलाल गीता विद्या मंदिर स्कूल तेपला से जसमीत ने दूसरा और शिक्षा भारती स्कूल रोहतक से अर्पिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह 600 मीटर रेस में उचाना से अंशिका पहले, शिक्षा भारती स्कूल बहु अकबरपुर रोहतक से वंशिका दूसरे और तीसरे स्थान पर शिक्षा भारती स्कूल रामनगर रोहतक से पायल रही। गोल फेंक में तेपला से भावना पहले, शिक्षा भारती स्कूल बहु अकबरपुर से अंशिका दूसरे और डबवाली से जशन प्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डीपी चौधरी ,विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा, प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, विद्या भारती के प्रांतीय खेलकूद संयोजक किशोर, उत्तर क्षेत्र के खेलकूद संयोजक मलखान ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी चौधरी ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सुरेंद्र अत्रि ने कहा आज हमारे देश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। चाहे ओलंपिक हो कॉमनवेल्थ खेल हो या कोई भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता हो, प्रत्येक स्तर पर भारतीय खिलाड़ी विशेष रूप से हरियाणा के खिलाड़ी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। संचालन वाणिज्य की आचार्य मोनिका, रजनी व सरवन अत्रि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed