फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Sunderkand organized in Shiv Mandir of Patiala Bank Colony

मेरी नैया में सीता राम गंगा मैया धीरे चलो...पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shri Sunderkand organized in Shiv Mandir of Patiala Bank Colony
पटियाला बैंक कॉलोनी के मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में देर सायं जनकल्याण अर्थ श्री सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी पंत उमेश पाठक ने मुख्य यजमान विनोद सिंगला व अनुज सिंगला परिवार से सूर्वदेव पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक कुमार अभिषेक, प्रबंधक हीरालाल साहू व शिवनाथ प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंत राजेंद्र कौशिक द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। प्रवचनों में पंडित उमेश पाठक ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सुंदर कांड पाठ करने से वह कार्य अवश्य सफल होता है। सुंदरकांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम के बीच बीच में भक्तों ने जय श्री राम और हर हर महादेव का पवित्र उद्घोष किया। पाठ के पश्चात हरि नाम संकीर्तन हुआ, जिसमें गायकों ने मधुर भजनों से समां बांधा।
विज्ञापन

मेरी नैया में सीता राम गंगा मैया धीरे चलो..., झूम झूम नाचे देखो वीर हनुमाना..., तेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की..., बजरंगबली मेरी नाव चली.... और रंग दे राम नाम में रंग दे इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो कर झूम उठे। सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण एवं जलपान दिया गया। सुंदर कांड पाठ की आरती में पंडित तपेश्वर मिश्र, गोविंद वेद्य, शिवनाथ मिश्र, राकेश शर्मा, उमाशंकर दास, दिलीप राय, उद्देश्य, मीनू देवी, प्रियंका, अंगूरी देवी, रोशनी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी व मंजू शर्मा सहित कॉलोनीवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed